वायरल न्यूज़

भूतकाल किसे कहते हैं? परीक्षा में पूछा गया सवाल, मगर छात्र का जवाब पढ़कर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 21, 2024, 10:05 AM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वायरल आंसर शीट में देखेंगे कि छात्र से कुछ सवाल पूछे गए, मगर उसने जवाब में जो कुछ लिखा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुई आंसर शीट। (Photo-Instagram)

Viral Video Today: परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। मगर इसके उलट कुछ छात्र बिना पढ़े ही परीक्षा देने पहुंच जाते हैं। प्रश्नपत्र सामने आता है तो दिमाग घूम जाता है। कुछ समझ नहीं आता कि पूछे गए सवालों का क्या जबाव होगा। अभी एक छात्र से जुड़ी ऐसी ही आंसर शीट सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें छात्र ने पूछे गए सवालों का ऐसा जवाब दिया कि पढ़कर टीचर का ही दिमाग घूम गया। छात्र सवालों के ऐसे-ऐसे जवाब देता है कि पढ़कर हंसी भी बहुत आती है।

सवाल के जवाब में क्या लिख आया छात्र

वायरल हो रहे प्रश्नपत्र में पहला सवाल था कि संयुक्त व्यंजन पर लिखिए। अब इसके जवाब में छात्र ने जो कुछ लिखा बहुत हंसी आती है। छात्र ने जवाब में लिखा कि मटर पनीर और सभी मिक्स सब्जियां संयुक्त व्यंजन होती हैं। प्रश्नपत्र में एक सवाल था कि भूतकाल किसे कहते हैं? अब इसके जवाब में स्टूडेंट जो लिख आया बार-बार पढ़ने का मन करेगा। इसमें छात्र ने लिखा कि जब भूत हमारा काल बनकर आता है तो उसे भूतकाल कहा जाता है। एक अन्य सवाल बहुवचन से जुड़ा भी प्रश्नपत्र में पूछा गया।

तीसरे सवाल का जवाब था मजेदार

तीसरे और आखिरी सवाल में छात्र ने ऐसा जवाब दिया कि बस दिमाग घूम जाएगा और हंसी भी नहीं रुकेगी। छात्र से पूछा गया कि बहुवचन किसे कहते है? उसने लिखा कि ससुराल में वचन सुनने वाली बहू को बहुवचन कहते हैं। मजेदार है कि परीक्षा पेपर जांचने वाली टीचर ने भी उसे पांच नंबर दिए। इसके साथ ही मजेदार बात लिखी गई। टीचर ने लिखा कि ये पांच नंबर तुम्हारे दिमाग के लिए हैं बेटा।

इंस्टाग्राम पर देखिए आंसर शीट

मालूम हो कि छात्र की आंसर से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि हम वायरल आंसर शीट की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। इसे इंस्टाग्राम पर n2154j नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article