Treadmill viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक शख्स डिशवॉशर और पानी से ट्रेडमिल बनाता हुआ नजर आ रहा है वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है, इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लोग कह रहे हैं कैसै इसने जुगाड़ से फ्री की ट्रेडमिल बना डाली।
प्रतीकात्मक फोटो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स देसी जुगाड़ से ट्रेडमिल बनाता है और उसकी मदद से किचन में ही एक्सरसाइज करने लगता है, इसके लिए वो बर्तन धोने की लिक्विड फर्श पर थोड़ा सा उड़ेल देता है, फिर फर्श पर पानी डालता है और फिर वो शख्स ट्रेडमिल पर रनिंग करने के स्टाइल में दौड़ना शुरू कर देता है।
किचन में ही ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करने के लिए देसी जुगाड़ को देखकर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी फैन हो गए हैं और उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है, आप भी देखें ये फनी वीडियो-
The lowest cost treadmill in the world. And this year’s Innovation Award trophy goes to… t.co/oMlyEPBQoy
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है लोग इस देसी जुगाड़ को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने इसे दुनिया का सबसे किफायती ट्रेडमिल बताया है और कहा, इस युवक को इस साल की इनोवेशन ट्रॉफी दी जानी चाहिए।
