देश को इतने भी तेजस्वी लोगों की जरूरत नहीं थी, ट्रेन के जनरल कोच में सीट पाने के लिए लड़के ने लगाया गजब का जुगाड़

त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में ट्रेनों में खचाखच भीड़ हो रही है। खासतौर पर ट्रेन के जनरल कोच में। जहां लोग ठसा-ठस भरे रहते हैं। ऐसे में सीट पाने के लिए लोगों को बहुत जद्दोजहद करना पड़ती है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन में सीट पाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाता है कि उसे ना सिर्फ बैठने के लिए सीट मिलती है बल्कि सोने के लिए भी पर्याप्त जगह मिली हुई है।

भारतीय रेल में भीड़ तो देखते ही बनती है। मजाल हो कि आप किसी भी ट्रेन के जनरल कोच में आराम से बैठकर चले जाएं। 150 करोड़ की आबादी वाले इस देश में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, और ऐसे में जनरल बोगी के अंदर अगर किसी को बैठने के लिए सीट मिल जाए तो समझिए उसकी किस्मत उस दिन बुलंदी पर रही होगी।

train me seat paane kaa jugaad

ट्रेन के जनरल कोच में सीट पर सोया लड़का (Instagram/@noughty_flix)

जनरल कोच में खचाखच भरी होती लोगों की भीड़

जनरल कोच के अंदर लोग सीट के लिए मारामारी तक कर लेते हैं लेकिन फिर भी वे चैन से अपना सफर पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में एक लड़के को ट्रेन के जनरल कोच में ना सिर्फ बैठकर बल्कि लेटकर यात्रा करते हुए दिखाया गया, और ये ऐसे ही संभव नहीं हुआ। इसके लिए लड़के ने बहुत ही तगड़ा दिमाग लगाया है। लड़के का यह जुगाड़ फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed