2500 दीजिए और सीट लीजिए.. TTE को छोड़ अटेंडेंट ने ही देनी शुरू कर दी जगह, थर्ड एसी का ये नजारा चौंका देगा

वायरल हो रहे वीडियो में एक अटेंडेंट बेटिकट यात्रियों को 2200 से 3000 रुपये में यात्रा कराने का जुगाड़ करते दिखा। यह वीडियो टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए परेशानियां बढ़ा रही हैं और भारतीय रेलवे के सिस्टम में सुधार की आवश्यकता को उजागर करती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अटेंडेंट पैसा लेकर दे रहा था सीट
  • पैसेंजर ने बना ली वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Train Attendant Taking Bribe: भारतीय रेलवे में कभी-कभी टिकटों के गड़बड़ियों से जुड़ी खबरें सामने आती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक अटेंडेंट बेटिकट यात्री को 2200 से 3000 रुपये के बीच यात्रा कराने का प्रस्ताव देते दिख रहा है। इस वीडियो में अटेंडेंट यह विश्वास दिलाता है कि ट्रेन के टिकट निरीक्षक (TTE) को इस बात की कोई जानकारी नहीं होगी। कैमरे के सामने ये सब बातें करते हुए अटेंडेंट ने अपनी इस गतिविधि का खुलासा करते हुए कई बेटिकट यात्रियों को सफर कराने का जुगाड़ करते देखा गया है।

इस वीडियो ने रेलवे व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया है। अटेंडेंट की इस धोखाधड़ी से उन यात्रियों को परेशानी होती है, जो सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करते हैं। इस प्रकार की घटनाएं न केवल वाणिज्यिक धोखाधड़ी का एक रूप हैं, बल्कि इससे ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी प्रश्न चिह्न उभरते हैं। यात्रियों को इस प्रकार के जुगाड़ और अनियमितताओं के कारण कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

End of Feed