Train Accident Video: कटक में ट्रेन पर चढ़ते समय नीचे गिरा यात्री, वायरल वीडियो में देखें कांस्टेबल ने कैसे बचाई जान

Viral Video: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कांस्टेबल की बहादुरी के लिए एडीजी (तटीय सुरक्षा और रेलवे) अरुण बोथरा को 2,500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Viral Video: रेलवे के एक कांस्टेबल ने हिम्‍मत दिखाते हुए 44 वर्षीय एक यात्री की जान बचाई। यात्री उस समय चलती कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था और तभी उसका पैर फिसल गया। यह घटना कटक रेलवे स्टेशन पर हुई। यात्री की पहचान पश्चिम बंगाल के मिर्जापुर निवासी के रूप में हुई है। पीटीआई ने घटना का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि जैसे ही ट्रेन चलना शुरू होती है, यात्री अपनी पकड़ खो देता है। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पहियों के बीच की खाई में खतरनाक तरीके से गिर जाता है।

ट्रेन से नीचे गिरा यात्री।

यात्री को कांस्टेबल ने जब नीचे गिरे हुए देखा तो वो तुरंत उसकी ओर दौड़ा। हालांकि, समय रहते यात्री को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और उसकी जान बचा ली गई। यात्री को केवल मामूली चोटें आईं तथा घटना के बाद उसे मेडिकल सहायता दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कांस्टेबल की बहादुरी के लिए एडीजी (तटीय सुरक्षा और रेलवे) अरुण बोथरा को 2,500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। वरिष्ठ अधिकारी ने कांस्टेबल की त्वरित कार्रवाई के लिए उसकी सराहना भी की।

End of Feed