Viral Video: बोटिंग के लिए आई महिला का iPhone छीनकर बच्चे ने पानी में फेंका, मां का चेहरा देख हंस पड़े लोग

बोटिंग के एक दौरान बच्चे ने अपनी मां का आईफोन (iPhone) पानी में फेंक दिया। जिसके बाद मां का रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

वायरल न्यूज (Viral News): आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा बोटिंग के दौरान अपनी मां का महंगा आईफोन (iPhone) पानी में फेंक देता है। फिलहाल इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video Of toddler throws iphone in water

बच्चे ने अपनी मां का फोन छीनकर पानी में फेंका (X/@yajnshri)

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला झील में बोटिंग का मजा ले रही है। वह लाइफ जैकेट पहनकर आराम से नाव पर बैठी है। उसके एक हाथ में आईफोन (iPhone) दिख रहा है। महिला पूरी तरह रिलैक्स नजर आ रही है लेकिन उसके पास बैठा छोटा बच्चा थोड़ा परेशान और नाराज दिख रहा है। मां उसे शांत करने के लिए अपना आईफोन (iPhone) उसके हाथ में दे देती है। शायद उसे लगा होगा कि बच्चा फोन पाकर खुश हो जाएगा और उसका मन फोन में ही लग जाएगा, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

End of Feed