मम्मी की रील ने मौत के मुंह में पहुंचा दिया बच्चा, मगर खुद मजे से डांस करती रही, VIDEO देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 10, 2024, 01:47 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक महिला ने रील के चक्कर में अपने बेटे को मौत के मुंह में पहुंचा दिया। बच्चे की मां को आखिर तक कुछ नहीं पता होता है, मगर उसके दूसरे बेटे ने जब इशारा दिया तो उसके होश उड़ गए।

Viral Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में आज युवाओं की बड़ी आबादी खुद को मशहूर बनाने की कोशिश में जुटी है। मगर युवाओं की इन कोशिशों में कभी-कभी खतरनाक हादसे तक हो जाते हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक मां ने रील बनाने के चक्कर में अपने बच्चे को ही मौत के मुंह में पहुंचा दिया। मगर गनीमत रही कि उसके बड़े बेटे ने फरिश्ते के तरह अनहोनी को रुकवा दिया।

Trending Viral Video

सोशल मीडिया में वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो। (Photo/X.com)

रील बनाने में बिजी रही मम्मी

वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक परिवार पहाड़ी इलाके में घूमने पहुंचा है और हाइवे किनारे ढाबे पर कुछ देर के लिए ठहरा है। मगर इस बीच दो बच्चों की मम्मी को रील बनाने का आइडिया आया। उन्होंने तुरंत कैमरा फिट किया और मजे डांस करने लगीं। मगर इसी बीच ढाबे पर खेल पर छोटा बच्चा हाईवे की तरफ दौड़ने लगा। इधर मम्मी अभी भी रील्स बनाने में बिजी है।

End of Feed