वायरल न्यूज़

आपको लगेगा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के युग में आ गए, इंटरनेट का सबसे प्यारा Video हुआ वायरल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक मोर अपना पंख फैलाए हुए गायों के सामने नाच रहा है। वहीं दोनों गायें मोर के साथ खेल रही हैं। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि आप भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के युग में आ गए हैं।

Image

साथ खेलते दिखे गाय और मोर (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
  • लोगों ने इसे बताया इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो
  • दो गाय और एक मोर साथ में खेलते आए नजर

Viral Video: इंटरनेट पर आपने बहुत सारे दिल छूने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आपको लगेगा कि आप भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के युग में आ गए हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद एक बार के लिए आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी और आप हाथ जोड़ने पर विवश हो जाएंगे। वीडियो बहुत ही ज्यादा प्यारा है। इस वीडियो में आपको भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय गौमाता और मोर के एक साथ दर्शन होने वाले हैं।

वीडियो देखकर मन प्रसन्न हो जाएगा

मन को खुश कर देने वाला यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @cowsblike नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा है- नजर न लगे किसी को। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दो गाय और एक मोर आपस में खेल रहे हैं। आप देख सकते हैं कि वीडियो में किसी गांव का खेत नजर आ रहा है। खेत के पास ही एक मोर अपना पंख फैलाए हुए गायों के सामने नाच रहा है। वहीं दोनों गायें मोर के साथ खेलती दिख रही हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि एक बार गायें छेड़ने की इच्छा से मोर का पीछा भी करती हैं। वहीं गायों को पीछा करता देख नाचना छोड़ मोर अपने पंखों को समेटकर सुंदर चालों से भागता दिखता है। सोशल मीडिया यूजर्स को गायों और मोर की जुगलबंदी बेहद भा रही है। वीडियो देखकर लोग इसे बैकुंठ धाम का साक्षात दृश्य बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कुदरत कई बार ऐसा माहौल बना देता है, जिसे देखकर दिल प्रसन्न हो जाता है। ऐसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article