वायरल न्यूज़

भूली बिसरी यादें: आखिरी बार आपने कब देखा था लालटेन, Video देख आ जाएगी बचपन की याद

Viral Video: वीडियो में सबसे मनमोहक दृश्य तब नजर आता है जब कई सारे बच्चे गोला बनाकर बैठे होते हैं। इन बच्चों के हाथ में किताबें होती हैं और अंधेरे में ये बच्चे लालटेन का इंतजार कर रहे होते हैं।

Image

लालटेन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जो आपको आपके बचपन में लेकर जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स का दिल छू रहा है। वीडियो ऐसा है जैसा आपको अपने बचपन में देखने को मिला होगा।

वीडियो देखकर बचपन की यादों में खो जाएंंगे आप

वीडियो की शुरुआत में आपको एक लालटेन नजर आ रही होगी। इस लालटेन को एक महिला साफ करती नजर आ रही है। आपने ऐसे लालटेन अपने बचपन में देखे होंगे, जब लाइट ज्यादा नहीं आती थी। महिला इस गंदे लालटेन को साफ करती नजर आ रही है। वह बहुत ही अच्छे से लालटेन का शीशा साफ करती है। इसके बाद लालटेन में बाती लगाती है और कुप्पी से मिट्टी का तेल भरती है। इसके बाद लालटेन को जलाई जाती है। यह पूरा दृश्य आपको आपके बचपन में पहुंचा देगा। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे मनमोहक दृश्य तब नजर आता है जब कई सारे बच्चे गोला बनाकर बैठे होते हैं। इन बच्चों के हाथ में किताबें होती हैं और अंधेरे में ये बच्चे लालटेन का इंतजार कर रहे होते हैं। इसके बाद महिला घर से लालटेन जलता हुआ लाती है और गोले के बीच में रख देती है। इसके बाद सारे बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ने लगते हैं। यकीनन आपने अपने बचपन में लालटेन में जरूर पढ़ाई की होगी। वीडियो को thesachinpatel9 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article