Thar in Sangam Prayagraj: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में वह आस्था से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं। कई लोग तो रील्स के चक्कर में अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक थार गाड़ी को पानी में चला रहा है।
संंगम में थार गाड़ी (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Optical Illusion: जीनियस ही 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छिपे 6 चेहरे, 99 परसेंट लोग हो गए फेल
संगम में युवक ने उतार दी थार गाड़ी
वायरल वीडियो के अनुसार, युवक ने प्रयागराज के पवित्र संगम नदी में अपनी थार गाड़ी उतारकर पानी में जमकर नचाया। वीडियो में आपको काली रंग की थार गाड़ी नजर आ रही होगी। संगम में थार उतारकर युवक ने खतरनाक स्टंट भी किया। वायरल वीडियो के अनुसार, गर्मी की वजह से इन दिनों संगम में पानी कम हो गया है। इससे रील्स बनाने वाले लोग अपनी स्पोर्ट्स गाड़ियों को लेकर संगम किनारे पहुंच रहे हैं और खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के allahabadi_prayagraj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'प्रयागराज में रील बनाने के चक्कर में युवक ने पवित्र संगम में उतार दी थार गाड़ी। श्रद्धालुओं में रही अफरातफ़री। गर्मी में संगम का जलस्तर कम होने की वजह से किया जा रहा है ऐसा।' वीडियो सामने आने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। (फिलहाल, टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है।)
