Puja with Real Snake Video: सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा करने की जरूरत क्या थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पंडित जी किसी घर पर पहुंचकर पूजा करवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सामने असली नाग रखा हुआ है। इसी नाग की पूजा की जा रही थी कि अचानक सांप ने पूजा कर रही दुल्हन पर फुंफकार मार दी।
असली नाग क साथ पूजा (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में इसके आगे जो होता है उसे देखकर आपकी भी चीख निकल सकती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। सबसे पहले आप पंडित जी को देख सकते हैं जो किसी घर में पहुंचकर रुद्राभिषेक करवा रहे हैं। इस दौरान एक पति-पत्नी बैठकर पूजा कर रहे हैं। लोग उस समय हैरान रह जाते हैं, जब वीडियो में उन्हें असली नाग नजर आता है। दरअसल, रुद्राभिषेक में भगवान भोलेनाथ को दूध से नहलाया जाता है। देखें वीडियो-
इस वीडियो में भी भोलेनाथ के शिवलिंग को दूध से नहलाया जा रहा था। हालांकि, इसके साथ ही वहां असली नाग भी बिठा दिया जाता है। आप देख सकते हैं कि नाग फन फैलाकर खड़ा होता है। पहले तो वह इधर-उधर देख रहा होता है, लेकिन तभी वह पूजा कर रही दुल्हन पर फुंफकार मार देता है। जैसे ही नाग फुंफकार मारता है, दुल्हन की चीख निकल जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी पूजा रोकी नहीं जाती है और आगे भी कपल पूजा करता रहता है। वीडियो को omkar_sanatanii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
