Mother Son Duo: मां-बेटे की इस जोड़ी ने अपने डांस से इंटरनेट पर लगाई आग, देखकर दिल हार बैठे यूजर्स

Mother Son Dance Video: आप देख सकते हैं कि एक मां अपनी सहेलियों के साथ शादी एंजॉय कर रही है। तभी डीजे वाले भैया 'इश्कजादे' फिल्म का गाना 'हुआ छोकरा जवां रे' बजा देते हैं। फिर क्या था लोग मां को उसके बेटे के साथ डांस करने के लिए फोर्स करने लगते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां-बेटे ने किया बहुत ही जोरदार डांस
  • इश्कजादे फिल्म के गाने पर किया डांस
  • डांस देखकर हार बैठेंगे अपना दिल

Mother Son Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी मानी जाती हैं। इन दिनों शादी में डांस का एक अनोखा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मां और बेटे की जोड़ी का है। मां और बेटा एक शादी में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान रिश्तेदारों के फोर्स करने पर मां और बेटा इतना जबरदस्त डांस करते हैं, जिसे देखकर वहां आए हर किसी का मुंह खुला का खुला रह जाता है।

End of Feed