क्या पहले शादियों में ढोलक बजाने जाते थे हार्दिक पांड्या, Video देखकर हैरान हुए लोग

Viral Video: वीडियो देखकर पहली नजर में आप कंफ्यूज हो जाएंगे। आपको लगेगा कि आप हार्दिक पांड्या के पहले का वीडियो देख रहे हैं। इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि हार्दिक पहले शादियों में ढोलक बजाते थे।

Viral Video: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज हार्दिक पांड्या इन दिनों IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, वह अपनी कप्तानी को लेकर क्रिकेट फैंस की ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो में एक शख्स किसी शादी में ढोल बजाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स थोड़ा-थोड़ा हार्दिक पांड्या की तरह लग रहा है। इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि हार्दिक पहले शादियों में ढोलक बजाते थे।

End of Feed