Devar Bhabhi Dance Video: भारत में शादियों के सीजन के दौरान डांस के कई सारे वीडियो सामने आते हैं। भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी लगती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय शादी में डांस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपका भी दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इस वीडियो में घर की शादी के दौरान देवर और भाभी डांस फ्लोर पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। आप देवर-भाभी की जुगलबंदी देख यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे।
देवर भाभी डांस (यूट्यूब)
ये भी पढ़ें- Video: खुद पर कंट्रोल नहीं कर पा रही थी दुल्हन, भरी सभा में ही करने लगी ऐसा काम, दूल्हा भी हैरान
देवर-भाभी का प्यारा डांस वीडियो
इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि डांस के दौरान देवर और भाभी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। देवर-भाभी के इस डांस वीडियो ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो देखकर लोग झूमने को मजबूर हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि देवर-भाभी हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। देवर-भाभी का डांस इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी खुश हो जाते हैं। देखें वीडियो-
शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार देवर और भाभी का डांस जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रही भाभी ग्रीन कलर की साड़ी पहनी दिख रही हैं। जबकि देवर ने सफेद पैंट और काली शर्ट पहना हुआ है। डांस के दौरान देवर और भाभी के एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं।इस खूबसूरत वीडियो को यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। देवर-भाभी का यह डांस वीडियो इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। हरियाणवी गाने 'बहू काले की' पर देवर और भाभी की एनर्जी अलग लेवल पर नजर आ रही है।
