Dulhan Ka Video: भारत में शादियों का सीजन जब से शुरू हुआ है, शादियों के दर्जनों वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी के वीडियो को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत की शादियों में तमाम तरह की रस्में निभाई जाती हैं। कुछ रस्में तो शादी के कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। वहीं शादी वाले दिन भी सुबह से ही रस्में शुरू हो जाती है। इससे कई बार दूल्हा-दुल्हन काफी ज्यादा थक जाते हैं। शादी के दिन भाग-दौड़ भी खूब होती है।
भरे मंडप में सोती नजर आई दुल्हन
जहां दूल्हे को अपने बारात के लिए तैयारियां करनी पड़ती हैं, वहीं दुल्हन भी अपनी साज-सज्जा के चक्कर में थककर चूर हो जाती है। पिछले कई दिनों से निभाई जा रही रस्मों के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन की नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। सबसे ज्यादा हेक्टिक तो शादी का दिन होता है। हिंदू रीति-रिवाज वाली शादियों में पूरी की पूरी रात दूल्हा-दुल्हन को जागना पड़ता है। इससे दोनों को जमकर थकान हो जाती है। कई बार तो दूल्हा और दुल्हन शादी के दौरान ही जम्हाई लेते देखे जाते हैं। देखें वीडियो-
सोशल मीडियापर जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें भी दुल्हन यही काम करती दिख रही है। जहां एक तरफ पंडित जी मंत्रोच्चार करके विवाह संपन्न करवा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दुल्हन मंडप में ही सोने लगती है। इस दौरान दुल्हन को होश भी नहीं रहता है कि उसकी इस हरकत का वीडियो बनाया जा रहा है। दुल्हन को इतनी गहरी नींद आ रही थी कि उससे कंट्रोल ही नहीं हो रहा था। वह दूल्हे के बगल में बैठकर नींद लेती नजर आती है। दुल्हन का यह वीडियो wedabout नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
