वायरल न्यूज़

Video: हिरण की होशियारी के आगे मगरमच्छ को मिली हार, जंगल का राजा शेर भी खा गया मात

Animal Fight Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण जंगल में अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। दो-दो शिकारियों से घिरने के बाद हिरण अपने बचाव के लिए जो करता है, उसने लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर दिया है।

Image

हिरण का हमला (यूट्यूब)

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई के दर्जनों वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं। इस वीडियो में एक हिरण अपनी बुद्धिमता से जंगल के राजा शेर को तो मात देता ही है। इसके अलावा वह पानी के जल्लाद मगरमच्छ को भी पटखनी दे देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक हिरण धरती के दो बड़े शिकारियों को मात दे सकता है।

वीडियो देखकर होगी हैरानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण जंगल में अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। वहीं जंगल का राजा शेर उसका शिकार करने के लिए पीछे पड़ा हुआ है। जब हिरण शेर से बचकर नदी में कूदता है तो वहां उसे पानी का जल्लाद मगरमच्छ दिखाई देता है। मगरमच्छ को लगता है कि बिना मेहनत किए ही उसे एक शिकार मिल गया है। दो-दो शिकारियों से घिरने के बाद हिरण अपने बचाव के लिए जो करता है, उसने लोगों को हैरान करने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो को यूट्यूब चैनल Latest Sightings पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि हिरण कैसे अपनी जान बचाने के लिए जबरदस्त स्ट्रगल कर रहा है। जब वह जान पाता है कि अब उसकी जान बच नहीं पाएगी तो वह काफी आक्रामक हो जाता है। आप देख सकते हैं कि जब हिरण तालाब में कूद जाता है तो शेर तालाब के किनारे ही बैठ जाता है। वह हिरण के बाहर आने का इंतजार करता है, लेकिन जैसे ही मगरमच्छ हिरण पर हमला करता है, हिरण उछलकर पानी से तुरंत बाहर आ जाता है। इशके बाद वह खुद शेर पर हमला बोल देता है। इससे शेर वहां से भाग निकलता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article