Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको एक से एक अतरंगी जुगाड़ (Jugaad Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ देसी जुगाड़ पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में गर्मी से बचने के लिए एक ऐसा अतरंगी जुगाड़ आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, एक शख्स ने देसी जुगाड़ से स्कूटी को चलती-फिरती AC बना दी है। आलम ये है कि इस जुगाड़ को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
शख्स का अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @foodiehindustani24)
ये भी पढ़ें - Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स का छप्पर फाड़ जुगाड़, बना दिया ऐसा बाहुबली कूलर हीटवेव भी हो जाएगा कूल-कूल
ये तो हम सब जानते हैं इस समय देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीट वेव के कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं, तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लिहाजा, इस गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इतना ही नहीं बाइक-स्कूटी पर लोग एक से एक अनोखे जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा जुगाड़ देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स गर्मी से बचने के लिए स्कूटी पर फव्वारे को फिट किए हुए है। इस फव्वारे के कारण स्कूटी चलाते हुए भी उसे गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। देखें वीडियो...
शख्स का अतरंगी जुगाड़
वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस जुगाड़ को 'foodiehindustani24 ' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो बड़ा ही मस्त जुगाड़ है। कुछ का कहना है कि इस जुगाड़ के सामने बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी फेल हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
