Tiger Attack Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) को देखकर तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, वीडियो (Tiger Video) में एक महिला को जिस तरह से टाइगर खींच कर ले गया उसने सबके होश उड़ा दिए।
टाइगर ने महिला पर किया हमला, (Photo Credit- Instagram)
ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो (Trending Video) कुछ समय पहले का है, लेकिन एक बार फिर सुर्खियों में है। चीन में एक महिला कार के अंदर बैठने ही जा रही थी कि अचानक टाइगर आ गया और उसे जबरन खींच कर ले गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो कांप गया। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर एक कार खड़ी होती है। एक महिला कार से बाहर निकलती है और दूसरी तरफ बैठने के लिए जाती है। महिला गाड़ी का दरवाजा खोलती है और जैसे ही बैठने वाली होती है कि टाइगर आ जाता है और पंजों से झपट्टा मारकर उसे खींच ले जाता है। तुरंत गाड़ी से कुछ लोग निकलते हैं और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। लेकिन, टाइगर तब तक महिला को लेकर फरार हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए। तो आप भी दिल थामकर देखें ये वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। क्योंकि, नजारा काफी खौफनाक था। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'animals_powers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो देखकर लोग दंग हैं और कईयों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा है। कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि महिला बची या टाइगर उसे अपना शिकार बना लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
