एक फ्लैट में 3 लड़कियां, लेकिन सबका अपना-अपना सिलेंडर और चूल्हा, किचन का मजेदार Video हुआ वायरल

एक फ्लैट में रहने वाली तीन लड़कियों की अनोखी किचन का वीडियो वायरल है। तीन सिलेंडर, तीन चूल्हे और अलग-अलग बर्तन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

रूममेट्स के साथ रहने का मतलब आमतौर पर यही होता है कि घर की कई चीजें मिल-जुलकर इस्तेमाल की जाएं। एक ही किचन हो, सामान साझा हो और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की चीजें काम आ जाएं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इसके बिल्कुल उलट नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक ही फ्लैट में रहने वाली तीन लड़कियों ने अपनी रसोई का सामान पूरी तरह अलग-अलग रखा हुआ है। यानी एक घर में रहते हुए भी किसी की चीज दूसरी लड़की इस्तेमाल नहीं करती।

three girls one flat separate kitchen viral video

एक ही घर में और एक ही किचन में तीन-तीन चूल्हे और सिलेंडर (X/@SamSiff)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तीन सिलेंडर और तीन चूल्हे!

वीडियो (Video) में एक किचन का नजारा देखने को मिल रहा है, लेकिन जैसे ही कैमरा किचन में रखे सामान की तरफ जाता है, पूरा मामला मजेदार बन जाता है। किचन में तीन अलग-अलग गैस सिलेंडर और तीन चूल्हे नजर आते हैं। इतना ही नहीं, बर्तन भी अलग-अलग रखे गए हैं। प्लेट, चम्मच, स्पंज, साबुन और खाना बनाने से जुड़ा दूसरा सामान भी अलग-अलग बास्केट में रखा हुआ दिखाई देता है। यानी हर लड़की का अपना एक छोटा सा किचन सेटअप है। किसका सिलेंडर कौन इस्तेमाल करेगा, किसका बर्तन किसके काम आएगा और कौन किसकी चीज को हाथ लगाएगा, इसका हिसाब-किताब पहले से ही तय नजर आ रहा है।

End of Feed