Video: टीचर बनता है अमिताभ बच्चन, ज्ञान बढ़ाने के लिए बच्चों को खिलाता है 'कौन बनेगा सैकड़ा पति'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 19, 2022, 03:58 PM IST

Ajab Gajab Teacher: मशहूर टीवी सीरियल 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर टीचर बच्चों को हॉट सीट पर बिठाता है और उनसे उनके सब्जेक्ट रिलेटेड और जनरल नॉलेज के सवाल पूछता है। जो बच्चा​ सही जवाब बता देता है, उसे टीचर धनराशि भी देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों को पढ़ाने का बहुत ही अनोखा तरीका
  • KBC की तर्ज पर शुरू किया 'कौन बनेगा सैकड़ा पति'
  • हॉट सीट पर बिठाकर बच्चों से पूछता है सवाल

Ajab Gajab Teacher: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक सरकारी स्कूल से जबरदस्त वीडियो सामने आया है। यहां एक टीचर अमिताभ बच्चन बनकर बच्चों को KBC की तर्ज पर 'कौन बनेगा सैकड़ा पति' खिलाता है। इससे उनके ज्ञान में तो वर्धन होता ही है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई में भी दिलचस्पी बढ़ती है। मशहूर टीवी सीरियल 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर यह टीचर बच्चों को हॉट सीट पर बिठाता है और उनसे उनके सब्जेक्ट रिलेटेड और जनरल नॉलेज के सवाल पूछता है। जो बच्चा सही जवाब बता देता है, उसे यह टीचर धनराशि भी देता है।

amitabh

कौन बनेगा सैकड़ा पति

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रौतार मेमं एक स्कूल है। साल 2018 में यह पूर्व प्राथमिक विद्यालय बनकर तैयार हुआ था। हालांकि, कोरोना की वजह से इस स्कूल में पढ़ाई की शुरुआत साल 2021 में हुई। इसके बाद यहां के शिक्षकों जावेद आलम और सुमित कुमार पटेल ने स्कूल के बच्चों को कुछ नए प्रयोग से पढ़ाने और सिखाने के बारे में सोचा। फिर दोनों शिक्षकों ने 'कौन बनेगा सैकड़ा पति" के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। देखें वीडियो-

End of Feed