32 नहीं कुल 42 दांत हैं इस आदमी के मुंह में, कुदरत के इस कमाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दिलाई जगह

आमतौर पर इंसानों के मुंह में 32 दांत होते हैं लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जिसके मुंह में 32 की जगह 42 दांत हैं। यानी कि आम इंसान की तुलना में 10 ज्यादा दांत हैं। इस अनोखे रिकॉर्ड के कारण उस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अजीबोगरीब कारनामों के लिए अक्सर लोगों के नाम रिकॉर्ड दर्ज होते हैं। हाल में एक शख्स के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ जो उसे आम इंसानों से अलग बनाता है। दरअसल, इस शख्स के मुंह में 32 की जगह कुल 42 दांत पाए गए। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

मलेशिया के प्रताब मुनियांडी, जिनके मुंह में 32 की जगह 42 दांत हैं

मलेशिया के प्रताब मुनियांडी, जिनके मुंह में 32 की जगह 42 दांत हैं (Instagram/@GWR)

इस शख्स के साथ हुआ कुदरत का करिश्मा

इस वीडियो में शख्स के दांत गिने जा रहे हैं, जो कि आम इंसानों की तुलना में 10 ज्यादा है। वीडियो में उसके दांत की एक्स-रे रिपोर्ट भी शेयर की गई है। जो अन्य इंसानों से काफी अलग है। जिसे देख डॉक्टर्स भी हैरान हो गए होंगे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 42 की जगह 32 दांतों वाले इस इंसान का नाम प्रताब मुनियांडी है। जो मलेशिया के रहने वाले हैं और पेशे से वे एक इंजीनियर हैं, जो ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनके मुंह में दांतों की संख्या 42 होने के कारण उन्हें किसी पुरुष के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का खिताब मिला है।

End of Feed