मासूम बेटे की मेहनत ने मां का ठेला कर दिया हिट, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

यह छोटा सा चाइनीज लड़का अपनी मां की मदद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इसकी वजह से उनके फूड कार्ट का बिजनेस अचानक तेजी से बढ़ गया।

गरीबी एक ऐसा अभिशाप है कि लोग इसके आगे विवश होकर अपना सबकुछ कुर्बान कर देते हैं। अब आप इस नन्हे से बच्चे को ही देख लीजिए। जिसका बचपन गरीबी ने छीन लिया है। फिर भी वह खुशी-खुशी घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है। फिलहाल इस छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ठेले पर काम करता छोटा बच्चा

ठेले पर काम करता छोटा बच्चा (X/@sciencegirl)

ठेले पर मां की मदद करते दिखा छोटा बच्चा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी मां के फूड कार्ट बिजनेस में उनका हाथ बंटा रहा है। वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि यह छोटा चाइनीज लड़का अपनी मां की मदद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस वजह से उनका फूड कार्ट का बिजनेस अचानक काफी तेजी से बढ़ गया।

End of Feed