Funny Video: चोरों का यह वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखिए सीसीटीवी में आने के बाद क्या किया..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 11:02 AM IST

इंस्टाग्राम पर चोरों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, दोनों जैसे ही दुकान में चोरी करने के लिए गए, फिर वहां लगे सीसीटीवी को देख पोज देना शुरू कर दिया। अब ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी धूम मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी करने गए चोरों ने कर दिया कमाल
  • सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद देने लगे पोज
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Thieves Funny Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी होता है क्या? दरअसल, दो चोरों का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों चोरी करने के लिए एक दुकान में एंट्री मारते हैं लेकिन उसके बाद ऐसा कांड करते हैं, जिसे देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा। ऐसे में ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो चोरों एक दुकान में घूसते हैं और फिर काउंटर से कैश निकालने लगते हैं। इसके बाद जैसे ही पहले चोर की नजर दुकान में लगे सीसीटीवी पर पड़ती है, तो वह दूसरे चोर को दिखाता है। फिर क्या दूसरा चोर पहले तो मास्क निकालता है और फिर दोनों सीसीटीवी के सामने पोज देने लगते हैं। जैसे कि दोनों मॉडलिंग के लिए फोटोशूट कराने आए हो। अब ऐसे में ये वीडियो (Funny Video) इतना फनी है कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

End of Feed