फिल्मी स्टाइल में चोरी! शटर तोड़कर कार से उखाड़ ले गए पूरा ATM, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Viral Video: झारखंड के देवघर स्थित नंदन पहाड़ में देर रात अज्ञात चोरों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ATM का शटर तोड़कर पूरी मशीन को ही उखाड़ दिया और उसे जाइलो कार में लादकर फरार हो गए।

Viral Video: धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बैंकों और ATM को सीधे निशाना बनाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। ताजा मामला देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के पास से सामने आया है, जहां अज्ञात बेखौफ चोरों ने देर रात एक ATM को निशाना बनाते हुए पूरी की पूरी मशीन ही उखाड़ ली और उसे कार में लादकर रफूचक्कर हो गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान हैं।

End of Feed