अजब: महिलाओं की इस 'खास चीज' का दीवाना था चोर, रात में घर में घुसकर कर लेता था चोरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 21, 2022, 12:31 PM IST

Ajab Gajab News: चोर ने महिलाओं की इस खास चीज का चोरी कर करके ढेर लगा दिया था। इस चोर की पुलिस को काफी सालों से तलाश थी। आखिरकार चोर को एक दशक बाद पुलिस ने पकड़ ही लिया। कई बार वह महिलाओं के पीछे-पीछे उनके घर पहुंच जाता था और यह खास चीज चुरा लेता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये है दुनिया का सबसे विचित्र चोर
  • महिलाओं की रेनकोट का था आकर्षण
  • चोरी करने की बताई ये अजीबोगरीब वजह

Ajab Gajab News: चोर अक्सर कीमती सामान, सोने-चांदी, रुपये जैसी चीजों चुराने के लिए लोगों के घरों में घुसते हैं। दूसरी तरफ एक ऐसा चोर है, जो महिलाओं की खास चीज चोरी करने लोगों के घरों में घुसता था। यह शख्स महिलाओं की उस खास चीज का दीवाना था और पिछले एक दशक से लोगों के घरों में घुसकर उसे चोरी करता था। जब चोर पकड़ा गया और उससे पूछताछ हुई। इसके बाद उसने जो बताया वह काफी हैरान करने वाला था।

woman

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

चुराता था महिलाओं की यह खास चीज

हम बात कर रहे हैं जापान के एक चोर के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चोर ने महिलाओं की इस खास चीज का चोरी कर करके ढेर लगा दिया था। इस चोर की पुलिस को काफी सालों से तलाश थी। आखिरकार चोर को एक दशक बाद पुलिस ने पकड़ ही लिया। ऑडिट सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, 51 साल के योशिदो योदा नाम का चोर पिछले 13 सालों से महिलाओं के रेनकोट चुराता था। इसी अपराध में पुलिस ने योशिदो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने योशिदो का नाम ‘रेनकोट मैन’ रखा था।

End of Feed