Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। आज हम आपको एक ऐसे भारतीय की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनके मोहब्बत के किस्से भारत से लेकर यूरोप तक में मशहूर हैं। यह शख्स अपनी पत्नी से इतना मोहब्बत करता था कि उससे मिलने के लिए भारत से यूरोप साइकिल पर पहुंच गया। हम बात कर रहे हैं भारतीय आर्टिस्ट पीके महानंदिया और स्वीडन की रहने वाली शार्लोट वॉन शेडविन के प्रेम कहानी की।
भारतीय शख्स की प्रेम कहानी (इंस्टाग्राम)
भारतीय कलाकार महानंदिया की अनोखी प्रेम कहानी
प्रद्युम्न कुमार महानंदिया भारत के एक शानदार आर्टिस्ट थे। महानंदिया की कला के बारे में सुनकर शेडविन स्वीडन से भारत पहुंची थीं। तब शेडविन कॉलेज की छात्रा थीं और उनकी उम्र 19 साल थी। भारत आकर उन्होंने महानंदिया से अपना चित्र बनवाने का आग्रह किया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया। महानंदिया दिल्ली में कला महाविद्यालय के छात्र थे। शार्लोट जब महानंदिया से अपना चित्र बनवा रही थीं तो दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शाार्लोट कुछ दिनों बाद वापस स्वीडन चली गईं।
यूरोप जाने के लिए नहीं थे पैसे
कुछ दिनों बाद महानंदिया को अपनी पत्नी की याद सताने लगी, लेकिन उनके पास यूरोप जाने के पैसे नहीं थे। इसके बाद उन्होंने साइकिल से यूरोप जाने का फैसला किया। वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए साइकिल से यूरोप निकल पड़े। उन्होंने हर रोज लगभग 70 किमी साइकिल चलाई और लगातार 4 महीने 3 हफ्ते तक साइकिल चलाने के बाद अंत में अपनी पत्नी से मिलने में सफल रहे। इसके बाद महानंदिया स्वीडन में ही बस गए।यह कहानी है जनवरी 1977 की। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आज से लगभग 45 साल पहले साइकिल खरीदने के लिए भी लोगों के पास पैसे नहीं होते थे। महानंदिया ने साइकिल खरीदने के लिए अपना सारा सामान बेच दिया था।
