सोशल मीडिया पर डांस के कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो में तो लड़कियां डांस कर करोड़ों व्यूज और फॉलोअर्स बटोर ले जाती हैं। इसका सटीक उदाहरण कच्चा बादाम वाली अंजली अरोड़ा को ही देख लीजिए, जो कच्चा बादाम गाने पर डांस कर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई।
स्टेज पर डांस करता लड़का (Instagram/@studentgyaan)
लोगों ने लड़के की तुलना नोरा फतेही से कर डाली
ऐसे ही डांस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार यह डांस किसी लड़की का नहीं बल्कि एक लड़के का वायरल हो रहा है। जिसने लड़कियों के कपड़े पहनकर स्टेज पर अपने डांस से ऐसी आग लगाई कि लोग उसकी तुलना नोरा फतेही से करने लगे। वीडियो को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़का किसी कॉलेज फेस्ट में डांस करने पहुंचा है। लड़के के डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
लड़के ने स्टेज पर डांस कर सोशल मीडिया पर लगाई आग
वायरल हो रहे लड़के के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का स्टेज पर लड़कियों के मॉडर्न कपड़े पहन कर डांस कर रहा है। लड़के को भोजपुरी गाना 'राजा कईल ब्याह, तू मोटा जईब हो...' पर अपनी कमर लचकाते हुए देखा जा सकता है। लड़का कुछ ऐसे डांस कर रहा है कि उसके सामने लड़कियां भी शरमा जाएं। लड़के के डांस को देख आप भी उसके कमर की लचक की तुलना नोरा फतेही से करने लगेंगे। लड़के का डांस देख ऐसा लग रहा है जैसे लड़का कोई कोरियोग्राफर हो। खैर जो भी हो, लड़के ने अपने डांस से ना सिर्फ स्टेज पर बल्कि पूरे इंटरनेट पर आग लगा दी है।
