सांप एक ऐसा जीव है जिसके बारे में सोचकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मगर मान लीजिए आप धूप में बैठें हैं और सनबाथ का आनंद ले रहे हैं और अचानक आपके शरीर पर सांप आ धमके तो आप क्या करेंगे। यह सोचकर आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे। जी हां कुछ ऐसी ही घटना अमेरिका(America) के फ्लोरिडा(Florida) में एक महिला के साथ घटी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला के शरीर पर आ पहुंचा सांप(Source:Twitter)
वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला घर के बगीचे में बिकिनी में सनबाथ का आनंद ले रही हैं तभी अचानक से एक सांप रेंगते हुए महिला के शरीर पर चढ़ जाता है। फिर जैसे ही महिला को इसका अहसास होता है, वह डर के मारे उछल पड़ती है। यह वीडियो देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @WowTerrifying नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि वीडियो को अब तक 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 25 हजार अधिक लाइक्स वीडियो पर आ चुके हैं और 2300 से अधिक रिट्वीट मिल चुके हैं।
Everyone loves relaxing in the sun... 🐍 t.co/kY1Z4pNBQQ
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
इस वीडियो पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हैरानी की बात ये है कि सांप को देखकर भी महिला काफी कूल रही।’ वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि फ्लोरिडा में सांपों का इस तरह से दिखना अब आम बात हो चुकी है।
