Video: खुद से 1 फीट लंबे युवक को देख उड़े 'द ग्रेट खली' के होश, मेरठ के इस बच्चे की कुल लंबाई जान आप भी होंगे हैरान

Viral Video: वीडियो में दिख रहा बच्चा मेरठ का रहने वाला है। जिसकी उम्र मात्र 17 साल है। इस बच्चे का नाम करण सिंह है, जिसकी लंबाई 8 फीट 2 इंच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बच्चा खली से 1 फीट 1 इंच ज्यादा लंबा है।

Viral Video: द ग्रेट खली को आज पूरी दुनिया में हर कोई जानता है। WWE सुपरस्टार की लंबी-चौड़ी कदकाठी देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने रिंग के मैदान में दुनिया के बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाई है। उनकी लंबाई 7 फीट 1 इंच है, जो बाकी औसतन लोगों से काफी ज्यादा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक 17 साल के बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Khali Video

द ग्रेट खली से लंबा शख्स (इंस्टाग्राम)

द ग्रेट खली ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में द ग्रेट खली के साथ दिख रहे बच्चे को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, बच्चे की लंबाई देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में दिख रहा बच्चा मेरठ का रहने वाला है। जिसकी उम्र मात्र 17 साल है। इस बच्चे का नाम करण सिंह है, जिसकी लंबाई 8 फीट 2 इंच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बच्चा खली से 1 फीट 1 इंच ज्यादा लंबा है। यहां तक कि खली भी इस बच्चे के सामने खुद को बौना महसूस कर रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed