सोशल मीडिया पर जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं कि पूछिए मत। ऐसा लगता है कि दुनिया की सारी जुगाड़बाजी का खेल सिर्फ भारत के ही लोग जानते हैं। हाल में ऐसे ही एक देसी जुगाड़ का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने पानी से भीग रहे बल्ब को ठीक करने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए।
जुगाड़ का नमूना (Instagram/@harshita_rahul_123)
क्रिएटिविटी का नमूना देख हैरान रह गए लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो न सिर्फ क्रिएटिविटी का एक नमूना है, बल्कि यह देसी जुगाड़ की ताकत को भी दिखाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर के बाहर आंगन में लगा बल्ब पानी से भीग रहा है, जिसके कारण वह ठीक से काम नहीं कर पा रहा। ऐसे में शख्स ने उस बल्ब को पानी से बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया और अपनी जुगाड़ की शक्ति से उस बल्ब को ना सिर्फ ठीक किया बल्कि उसे पानी से भीगने से भी बचाया।
जुगाड़ कर बल्ब को पानी से बचाया
शख्स ने बल्ब को होल्डर समेत पहले बाहर निकाल लिया, फिर उसमें एक प्लास्टिक वाले डब्बे का ढक्कन फिट कर दिया। उसके बाद शख्स ने उस डब्बे से बल्ब को ढंककर डब्बा बंद कर दिया, जिससे बल्ब पूरी तरह पानी से सुरक्षित हो गया। वीडियो में शख्स के इस जुगाड़ को देखकर हर कोई उसकी तारीफ करने को मजबूर हो गया।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस जुगाड़ वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @harshita_rahul_123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए हैं। जिसमें एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब अमेरिका कुछ नहीं बोलेगा।" दूसरे ने लिखा, "बहुत पहले से ही बिहार के लोगों के पास जुगाड़ की एक अलग ही शक्ति है।"
