आप इन जुगाड़बाजों की मस्ती देख रहे हैं! लड़कों ने तिकड़म भिड़ाकर बाइक पर कार की सीट ठोंक दी, फिर मजे से सैर करते हुए आए नजर

सोशल मीडिया पर जुगाड़ के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, जैसे कभी बाइक को ही आधी कार बना देना तो कभी कार को हेलीकॉप्टर बना देना। ये सब हमारी देसी इनोवेशन की मिसालें हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ शरारती लड़के बाइक पर कार की सीट लगाकर कर मजे से सैर करते नजर आ रहे हैं।

भारत में जुगाड़ का लेवल ही कुछ अलग है। यहां लोग बड़ी-बड़ी मुश्किलों को अपने जुगाड़ के बलबूते बेहद ही आसान बना देते हैं और अपने जुगाड़ की वजह से ही कई कामों को यूं चुटकियों में निपटा देते हैं। हाल में ही जुगाड़ का एक अनोखा उदाहरण सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां लड़कों ने अपनी तिकड़मबाजी से बाइक पर कार की सीट ठोंक दी। फिर मजे से वे सड़क पर घूमते नजर आए। वायरल वीडियो में इस 'लग्जरी बाइक' को देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।

boys attached a car seat to their bike

लड़कों ने बाइक पर लगा दिया कार का सीट (Instagram/@aapkaculture)

लड़कों ने बाइक को किया अपग्रेड

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कों ने अपनी बाइक को 'अपग्रेड' करने का ऐसा जुगाड़ किया कि उनकी बाइक को देख लोगों ने अपने दातों तले उंगली दबा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के अपनी इस अपग्रेडेड बाइक को सड़क पर दौड़ा रहे हैं। एक लड़का उस बाइक को चला रहा है तो दूसरा बाइक की पिछली सीट पर बैठा आराम फरमा रहा है। लेकिन लोगों की नजरें उन लड़कों की बाइक पर तब टिक गईं जब उन्होंने देखा कि बाइक के पीछे लगी सीट कोई मामूली सीट नहीं बल्कि एक कार की सीट है। लड़का कभी उस सीट को लंबा कर उस पर सोकर दिखा रहा है तो कभी उसे समेटकर बैठने का भी हिसाब-किताब बता रहा है।

End of Feed