काट रहा था अंदर का सुलेमानी कीड़ा, लड़का चलती ट्रेन से उतरा और ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर लगाने लगा दौड़, खतरनाक स्टंट का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर किसी को वायरल होने की चाहत है और इसी चाहत में वे कई बार ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जिससे वे ना सिर्फ अपने आप को खतरे में डालते हैं बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का चलती ट्रेन से उतरकर ब्रिज की रेलिंग पर दौड़ता नजर आ रहा है।

वायरल होने की चाहत में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। ऐसे में कई रीलबाज अपनी जान की बाजी लगाकर रील शूट करते हैं। कुछ लोग रील के लिए खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे ही एक लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का रील बनाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल देता है।

End of Feed