Pakistan vs Thailand, Women's Asia Cup 2022, Thailand women celebration viral video: पाकिस्तान और थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच गुरुवार को बांग्लादेश की जमीन पर महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में थाईलैंड ने पाकिस्तानी टीम को 4 विकेट से मात देते हुए बड़ा उलटफेर किया जिसने दुनिया को दंग कर दिया। थाईलैंड की इस शानदार जीत के बाद जिस अंदाज में उन्होंने जश्न मनाया वो देखने लायक था, उसका वीडियो अब वायरल है।
थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम
इस मुकाबले में पाकिस्तानी महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाते हुए सिर्फ 116 रन बनाए। थाईलैंड की गेंदबाजों ने शानदार अंदाज में पाकिस्तान की बल्लेबाजों को रोकने का काम किया और स्कोरकार्ड बताता है कि उन्होंने इसमें बहुत अच्छे से सफलता भी हासिल की।
उससे भी खास बात ये रही कि जब थाईलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने सिर्फ 6 विकेट गंवाते हुए 19.5 ओवर में रोमांचक अंदाज में लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये थाईलैंड महिला टीम की इस सात टीम वाले एशिया कप में पहली जीत थी, जबकि पाकिस्तानी टीम की ये इस टूर्नामेंट के तीन मैचों में ये पहली हार साबित हुई।
मैच के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर धड़कनें बढ़ चुकी थीं। पाकिस्तानी टीम बेहद दबाव में थी और इसी का थाईलैंड ने पूरा फायदा उठाया और जीत हासिल कर ली। मैदान के बाहर इंतजार कर रही बाकी थाई खिलाड़ियों का हावभाव देखने लायक था और उसके बाद सभी ने मैदान के अंंदर जाकर ऐसे जश्न मनाया मानो विश्व कप जीत लिया हो।
देखिए उस जश्न का वायरल वीडियो
The sheer happiness after scoring those winning runs ✨The Thailand🇹🇭 Team won our hearts and the match today… t.co/SauL4Q4hyJ
— ANI (@ANI) Oct 6, 2022
थाईलैंड की तरफ से उनकी ओपनर नथाकन चंथम ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। नथाकन ने 51 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। वो अंतिम ओवर तक टिकी रहीं लेकिन अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। जबकि अगली गेंद पर थाईलैंड जीत गया।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
