VIDEO: लड्डू-मोदक नहीं, बप्पा को चढ़ाई बबल टी! थाईलैंड में गणपति पूजा का अनोखा तरीका हुआ वायरल

थाईलैंड में गणपति बप्पा को लड्डू-मोदक की जगह बबल टी चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए बैंकॉक में भक्तों की इस अनोखी पूजा के बारे में।

गणपति बप्पा को भारत में आमतौर पर लड्डू, मोदक, फल और दूसरी मिठाइयां चढ़ाई जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी भगवान गणेश को बबल टी यानी बुबा चाय चढ़ाते हुए देखा है? थाईलैंड में गणपति पूजा का ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। बैंकॉक की कंटेंट क्रिएटर पिया पिंग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गणेश मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में बबल टी के कप रखे दिखाई दे रहे हैं। पिया के मुताबिक, यह जगह बैंकॉक के मशहूर यूनियन मॉल के बाहर स्थित गणेश मंदिर है। यहां कुछ भक्त गणपति बप्पा को बबल मिल्क टी चढ़ाते हैं।

thailand ganesh puja bubble tea boba tea viral video

थाईलैंड में बप्पा की अनोखी पूजा का वीडियो हो रहा वायरल (Instagram/@piya_pu)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्या है इसकी मान्यता

बबल टी चाय, दूध और अलग-अलग फ्लेवर से तैयार की जाती है। इसमें नीचे की तरफ चबाने वाले टैपिओका पर्ल्स भी होते हैं। यह ड्रिंक थाईलैंड में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में वहां के कुछ भक्त अपनी पसंदीदा चीज को भगवान गणेश को चढ़ावे के रूप में अर्पित करते हैं। पिया ने वीडियो में बताया कि भारत में गणेश जी को लड्डू या मोदक चढ़ाने की परंपरा ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन बैंकॉक में कुछ भक्त बप्पा को बबल टी चढ़ाते हैं। उनके मुताबिक, इसके पीछे एक दिलचस्प मान्यता भी बताई जाती है। कुछ भक्तों का मानना है कि अगर उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है तो उन्हें वापस आकर पहले से ज्यादा चढ़ावा चढ़ाना चाहिए। यानी अगर किसी ने पहले 3 कप बबल टी चढ़ाई थी, तो अगली बार 6 कप और उसके बाद 12 कप तक चढ़ा सकता है।

End of Feed