Test Your Brain: बिल्ली में कहां है देश की दिल्ली, दम है तो ढूंढकर दिखाएं आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 26, 2025, 10:54 AM IST

Test Your Brain: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुई इस तस्वीर में बिल्ली की भीड़ से दिल्ली को ढूंढने का चैलेंज मिला है। अगर आप नजरों के सिकंदर हैं तो 15 सेकंड में इसे हल करने लेगा।

Test Your Brain: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार दिमाग घूम जाता है। मगर इन सबसे इतर यहां ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजना आसान नहीं होता है। हालांकि ब्रेन टीजर वाली इन तस्वीर को हल करने की कोशिश से दिमाग की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Brain Test

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

बिल्ली में कहां छिपी है दिल्ली

अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। तस्वीर में हर तरफ बिल्ली लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं बिल्ली की इस भीड़ में एक जगह देश की राजधानी दिल्ली भी है। मगर मजाल है कोई उस छिपी हुई दिल्ली को ढूंढकर दिखा दें। अगर आप खुद की नजर बाज से भी तेज समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

End of Feed