स्पेस-एक्स, टेस्ला और टि्वटर सरीखी कंपनियों पर मालिकाना हक रखने वाले कारोबारी एलन मस्क की भारत में पूजा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई, लोग इसे तेजी से वायरल करने लगे। वे इसे देखने के बाद पूछने लगे कि ऐसा करने से क्या आपको फ्री में ब्लू टिक मिल जाएगा?
एलन मस्क की पूजा के दौरान शख्स। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)
दरअसल, यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरू शहर से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, वहां पर पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाली एक संस्था के पदाधिकारी की ओर से मस्क की आरती उतारी गई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, जो मंगलवार (28 फरवरी, 2023) को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
41 सेकेंड की इस क्लिप में एसआईएफएफ नाम के संगठन से जुड़ा व्यक्ति मस्क की तस्वीर के सामने अगरबत्ती लेकर उनकी आरती उतारता नजर आया। इस बीच, पीछे से अन्य लोगों के साथ वह एलन मस्काय नमः का जाप करता नजर आया। यही नहीं, वहां मौजूद एक शख्स कहता दिखा- अडानी और अंबानी, आप मस्क से कुछ सीखिए...।
भारत में मस्क की पूजा से जुड़े इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर एक यूजर ने मस्क को टैग कर के पूछा- क्या आपने देखा कि टेक सिटी बेंगलुरू में आपकी पूजा हो रही है?worshiped
