VIDEO: हजारों फीट की ऊंचाई पर मिला अपना पढ़ाया हुआ छात्र, आर्मी की वर्दी में देखकर भावुक हुईं शिक्षिका

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शिक्षिका की अपने पूर्व छात्र से हजारों फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की वर्दी में भावुक मुलाकात ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा गर्व का पल वह होता है, जब उसका पढ़ाया हुआ छात्र जीवन में बड़ी सफलता हासिल करता है। उस वक्त वह शिक्षक गर्व से कहता है कि यह मेरा पढ़ाया हुआ छात्र है। हाल में ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शिक्षिका की मुलाकात अपने पुराने छात्र से होती है, जो आज भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा कर रहा है। यह नजारा देखकर शिक्षिका की आंखें खुशी और गर्व से भर जाती हैं।

teacher student reunion viral video

अपने पुराने छात्र से मिलकर खुश हुईं शिक्षिका (X/@SitamarhiJila)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हजारों फीट की ऊंचाई पर हुई मुलाकात

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @SitamarhiJila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शिक्षिका किसी पहाड़ी वाली जगह पर घूमने गई हैं। तभी वहां पर उनकी मुलाकात अपने पुराने छात्र से हो जाती है, जो इंडियन आर्मी की वर्दी में खड़े होकर ड्यूटी कर रहा है। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दोनों कुछ देर बातें करते हैं और अपनी पुरानी यादें ताजा करते हैं। इस दौरान शिक्षिका भावुक होकर सिर्फ एक लाइन कहती हैं- "ये कमाया है हमने।" उनके इस छोटे से वाक्य ने लाखों लोगों का दिल छू लिया।

End of Feed