VIDEO: तंजानिया की आर्टिस्‍ट ने गाया श्रेया घोषाल का 'साथिया' सॉन्‍ग, वीडियो देख यूजर्स ने की तारीफों की बरसात

Tanzanian Artist Neema Paul Video : वीडियो में नीमा पॉल ने अजय देवगन की फिल्‍म 'सिंघम' के 'साथिया' सॉन्‍ग को खूबसूरती से गाया है। वायरल वीडियो में आप भी नीमा को आसानी से अपने गायन के कौशल का प्रदर्शन करते हुए देख सकते हैं।

Tanzanian Artist Neema Paul Video : सोशल मीडिया पर दुनिया भर के कई इन्‍फ्लुएंसर वीडियो और रील्‍स बनाकर फेमस हो चुके हैं। इसी कड़ी में एक नाम तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर किली पॉल और नीमा पॉल का भी है। ये दोनों रिश्‍ते में भाई-बहन हैं और लगभग हर बार बॉलीवुड के हिन्‍दी गानों को खूबसूरती से गाते हुए और उन पर डांस करते हुए दिखते हैं। इनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी दोनों भाई बहनों की तारीफ 'मन की बात' कार्यक्रम में कर चुके हैं। इस बार नीमा पॉल की सोलो सिंगिंग (एकल गायन) का एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारतीय सिंगर श्रेया घोषाल का साथिया सॉन्‍ग गाते हुए दिख रही हैं। उनके गाने को सुनकर यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

तंजानियाई आर्टिस्‍ट का वीडियो वायरल।

साथिया सॉन्‍ग गाकर फेमस हुईं 'नीमा'

इंस्‍टाग्राम पर neemapaul155 नामक हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नीमा पॉल ने अजय देवगन की फिल्‍म 'सिंघम' के 'साथिया' सॉन्‍ग को खूबसूरती से गाया है। वायरल वीडियो में आप भी नीमा को आसानी से अपने गायन के कौशल का प्रदर्शन करते हुए देख सकते हैं। वीडियो वायरल ही दुनिया भर से नीमा पॉल को तारीफें सुनने को मिल रही हैं। भौगोलिक और सांस्कृतिक मतभेदों के बावजूद नीमा पॉल की सिंगिंग लोगों को प्रभावित कर रही है।

End of Feed