गिटार वाली दुल्हन का वीडियो फिर हुआ वायरल, इस बार नानी ने लूट ली महफिल

गिटार वाली दुल्हन तो आपको याद है ना! वही, जिसने अपनी शादी के बाद मुंह दिखाई रस्म पर अपने हाथों में गिटार लेकर ससुराल वालों को 'तेरा मेरा प्यार अमर' गाना सुनाया था। अब एक बार फिर से उस दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस बार अपनी नानी को गाना गाकर सुना रही है।

सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होना कोई नई बात नहीं, लेकिन बार-बार लोगों के दिलों में जगह बनाना किसी चुनौती से कम भी नहीं। लेकिन 'घूंघट वाली दुल्हन' या 'गिटार वाली दुल्हन' के नाम से मशहूर तान्या सिंह ने यह कर दिखाया है। हाल ही में उनका एक और नया वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या सिंह गिटार बजाते हुए अपनी नानी को गीत सुना रही है।

नानी को गाना गाकर सुनाती तान्या सिंह

नानी को गाना गाकर सुनाती तान्या सिंह (Instagram/@outsidetheroof10)

गिटार बजाकर नानी को सुनाया गाना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कमरे में साड़ी पहने तान्या गिटार बजाते हुए फिल्म 'काला' का मशहूर गाना 'फेरो न नजर से नजरिया' गा रही हैं। उनकी आवाज में प्यार और सुकून साफतौर पर झलक रहा है। इस वीडियो के वायरल होने की असली वजह तान्या नहीं बल्कि उनके बगल में बैठी उनकी नानी हैं। दरअसल, तान्या की नानी अपनी नाती को गिटार लेकर गाते हुए पूरे गाने को शांतिपूर्वक सुनती रहती हैं।

End of Feed