Viral Video: तमिलनाडु में दिखा खतरनाक बवंडर! 200 KM/H की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं ने उड़ाए होश

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुर्लभ और शक्तिशाली बवंडर ने पूरे इलाके को अपने चपेट में ले लिया है। इतना तेज बवंडर देख हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भयानक तेज तूफानी हवाओं से उठा बवंडर पूरे इलाके को अपने चपेट में ले लिया है। वायरल हो रहा यह वीडियो तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) एयरपोर्ट के पास वागैकुलम इलाके की बताई जा रही है।

Tamil Nadu tornado viral video

भयानक बवंडर का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow_Trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तमिलनाडु का बताया जा रहा यह वीडियो

आमतौर पर भारत में ऐसे बवंडर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, खासकर दक्षिण भारत में तो यह और भी दुर्लभ है लेकिन इस बार अचानक मौसम ने ऐसा रूप ले लिया कि तेज हवाओं ने सबको डराकर रख दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टॉरनेडो की हवा की रफ्तार लगभग 170 से 220 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। यह ताकत EF2 स्तर के टॉरनेडो के करीब मानी जा रही है, जो काफी खतरनाक होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और आसपास का माहौल पूरी तरह बदल गया। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो रहा है। उनके लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और डराने वाला था। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इतनी तेज और गोल-गोल घूमती हवाएं नहीं देखीं।

End of Feed