Video: इसे कहते हैं मौत को चकमा देना! सड़क किनारे खड़े शख्स पर आई आफत, इंच भर का फासला और बच गई जान

Viral Video: तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद हुई है। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि उसके ठीक पास खड़ा दूसरा शख्स इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए और लोगों के रोंगटे खड़े कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ मामले पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में तमिलनाडु के तूतुकुड़ी से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं। यह मामला 'हिट-एंड-रन' का है, जहां अनियंत्रित गति ने पल भर में तबाही मचा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed