'टैलेंट नहीं, ये एक कमी बनती है बेरोजगारी की वजह', नौकरी पाने का फॉर्मूला बताने वाले शख्स का Video हुआ Viral

डिग्री होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही? एक शख्स ने बेरोजगारी की असली वजह बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

आज के समय में अच्छी डिग्री होने के बावजूद कई युवाओं को लंबे समय तक नौकरी नहीं मिल पाती। इसी मुद्दे पर एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया कि नौकरी न मिलने की सबसे बड़ी वजह टैलेंट की कमी नहीं, बल्कि खुद पर भरोसे की कमी और लगातार कोशिश न करना है।

Man shared Job Search Tips video

नौकरी पाने के टिप्स बताने वाले इस शख्स का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@vishu_fit_08)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नौकरी नहीं मिलने का असली कारण क्या है?

यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर @vishu_fit_08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स बताता है कि कई लोग उनसे कहते हैं कि उन्हें एक, दो या फिर पांच साल से नौकरी नहीं मिल रही। उनके मुताबिक, इसका कारण सिर्फ किस्मत नहीं बल्कि आत्मविश्वास की कमी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हर दिन सिर्फ कुछ ही जगह नौकरी के लिए आवेदन करता है, तो उसके मौके भी कम हो जाते हैं। इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजाना 40 से 50 कंपनियों में आवेदन करना चाहिए। उनका दावा है कि अगर लगातार ऐसा किया जाए, तो 10 से 15 दिनों के भीतर नौकरी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

End of Feed