स्विगी ने अभिषेक बच्चन को 'जलसा' में डिलीवर किया मिसल पाव, एक्‍टर का रिएक्‍शन हुआ वायरल

Viral News: मिसल पाव महाराष्‍ट्र का एक पारंपरिक व्यंजन है, जो मिसल (मोठ की दाल से बना एक मसालेदार व्यंजन है, इसे फरसाण, कटे हुए प्याज, धनिया आदि से सजाया जाता है) और पाव (एक प्रकार का ब्रेड रोल) से बनता है। अभिषेक बच्चन इससे पहले एक बार मिसल के प्रति अपने प्‍यार को जाहिर कर चुके हैं।

Viral News: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में स्विगी से अपनी पसंदीदा डिश मिसल पाव ऑर्डर की। उनकी खुशी का उस वक्‍त ठिकाना नहीं रहा जब स्विगी ने यह व्यंजन उनके घर तक पहुंचाया। बुधवार19 जून को अभिषेक बच्चन ने स्विगी पर उपलब्ध मामलेदार मिसल का मेन्यू दिखाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। इसके बाद उन्‍होंने लिखा कि, 'ओह स्विगी, आई लव यू। #BestMisalInTheWorld।' बता दें कि, मेन्यू में ठाणे के इस रेस्टोरेंट की सबसे ज़्यादा बिकने वाला मामलेदार मिसल पाव 90 रुपये में उपलब्ध है।

अभिषेक बच्‍चन ने ऑर्डर किया मिसल पाव।

दरअसल, स्विगी ने अपने इस स्‍पेशन कस्टमर के लिए थोड़ा ज़्यादा ही किया। इन्‍होंने 2 डिलीवरी अधिकारियों को अभिषेक बच्चन के घर जलसा भेजकर मिसल पाव की डिलीवरी कराई। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर जलसा के बाहर खड़े स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ओह @bachchan हम भी आपसे प्यार करते हैं।' स्विगी ने वीडियो में बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्‍म 'धूम' का संदर्भ देते दिया जिस पर अभिषेक बच्‍चन ने ठीक वैसे ही प्रतिक्रिया दी। फिल्मों में एसीपी जय दीक्षित की भूमिका निभाने वाले बच्चन ने एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में स्विगी के वीडियो का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'सबसे स्वादिष्ट मिसल देने के लिए आप सभी को गिरफ्तार कर रहा हूं।'

End of Feed