एक ऐसा गांव जहां खंभों पर बसते हैं ‘पक्षियों के महल’, Viral Video में दिखा ‘बर्ड विलेज’ का यह अद्भुत नजारा

एक गांव जहां बिजली के हर खंभे पर पक्षियों के बड़े-बड़े घोंसले और उनमें रह रहा उनका परिवार देखने को मिलता है। ऐसे अद्भुत गांव का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गांव में बिजली के खंभों पर कुछ पक्षी अपना घोंसला बनाकर रह रहे हैं और ऐसा एक-दो पक्षियों ने नहीं बल्कि हर एक बिजली के खंभे पर पक्षियों का घोंसला देखा जा सकता है। हर घोंसले में पक्षी और उनका परिवार भी देखा जा सकता है।

Armenia bird village viral video

इस गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (X/@_fluxfeeds)

कहां है यह अनोखा गांव?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @_fluxfeeds नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे कैप्शन में बताया गया है कि यह अनोखी और खूबसूरत जगह अर्मेनिया का सुरेनावन है। यह एक ऐसा गांव है, जो अपनी अनोखी पहचान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां बिजली के हर एक खंभों पर पक्षियों द्वारा बनाए गए विशाल घोंसले देखने को मिलते हैं, जिनमें सफेद सारस (White Storks) रहते हैं।

End of Feed