Viral Video: गैस नहीं है तो दही चूड़ा खाओ, LPG संकट के बीच सुपरवाइजर ने मजदूरों को दिया ऐसा ज्ञान, भड़क गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में गैस नहीं मिलने पर सुपरवाइजर ने मजदूरों को अनोखा ज्ञान दिया है। जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, कहां, कौन सा वीडियो (Trending Video) धमाल मचाने लगे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। क्योंकि, एलपीजी संकट के बीच एक सुपरवाइजर कर्मचारियों को ऐसा ज्ञान दे रहा था, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

viral video

गैस संकट पर ज्ञान (तस्वीर साभार- @annu_1AD)

ये तो हम सब जानते हैं इस समय ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध से पूरी दुनिया में बवाल मचा हुआ है। खासकर, भारत में इस युद्ध के कारण गैस संकट काफी गहरा गया है। हालत ये है कि गैस को लेकर काफी मारा-मारी चल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी गैस संकट को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते एक साइट पर सुपरवाइजर मजदूरों को अनोखा ज्ञान दे रहा है। सुपरवाइजर कहता है कि अगर गैस नहीं है, तो चूड़ा-दही खाओ। यह समस्या परमानेंट नहीं है। नवरात्रि का समय है फ्रूट्स का सेवन करो और दही चूड़ा खाओ। पहले आप भी देखें ये वीडियो...

End of Feed