Viral Video: घर के बाहर ही बना दिया देसी बीच, बच्चे का देसी जुगाड़ देखकर लोग बोले- यही है असली खुशी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बच्चे ने अपने दोस्त की मदद से घर के बाहर ही 'देसी बीच' बना लिया। कोल्ड ड्रिंक, पानी और झाग के साथ बीच जैसा माहौल देखकर लोगों को अपना बचपन याद आ गया।

आजकल लोग छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव, गोवा या दूसरी खूबसूरत जगहों पर जाने का सपना देखते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो (Video) ने साबित कर दिया कि खुश रहने के लिए महंगी ट्रिप की नहीं, बल्कि थोड़ी सी कल्पना और अच्छे दोस्तों की जरूरत होती है। वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा घर के बाहर आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है। उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक है और वह बड़े मजे से उसे पी रहा होता है। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरा आगे बढ़ता है तो पूरा नजारा बदल जाता है।

Desi Beach Viral Video

देसी बीच का लुत्फ उठाते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@lalaouna_walid34)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चे ने घर के बाहर बना लिया अपना 'देसी बीच'

दरअसल, बच्चे का दोस्त उसके लिए घर के बाहर ही बीच जैसा माहौल बनाने की कोशिश करता नजर आता है। उसके आसपास पानी और झाग फैले हुए हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे वह किसी समुद्र किनारे छुट्टियां मना रहा हो। बच्चे के चेहरे की मुस्कान साफ बताती है कि वह इस पल का पूरा आनंद ले रहा है। इस वीडियो (Video) की सबसे खास बात बच्चों की मासूमियत और उनकी दोस्ती है। दोनों ने बिना किसी महंगे रिसॉर्ट या बीच पर जाए, अपने घर के बाहर ही छुट्टियों का मजा ढूंढ़ लिया। यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। इसे देखने के बाद कई लोगों को अपना बचपन याद आ गया, जब छोटी-छोटी चीजों में ही सबसे बड़ी खुशी मिल जाती थी।

End of Feed