Video: सावन में क्लासरूम से आई प्यारी तस्वीर, ‘हर हर महादेव’ की गंजू के साथ ढोलक की थाप पर बच्चों ने छेड़ी शिव धुन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक क्लासरूम में कुछ बच्चे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ शिव धुन पर समां बांधे हुए हैं।

सावन का महीना आते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ हो या घरों में पूजा-पाठ, हर तरफ महादेव के जयकारे सुनाई देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक स्कूल क्लासरूम का प्यारा सा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे पढ़ाई के माहौल के बीच शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

Students sing shiv bhakti song in school classroom har har mahadev dholak version viral video

क्लास में शिव धुन पर समां बांधे बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Instagram/@swarmonika)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शिव भक्ति में डूबा क्लास

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बच्चा क्लासरूम के अंदर बैठकर ढोलक बजाता दिखाई देता है। उसके आसपास साथ में कई दूसरे बच्चे मौजूद हैं। जैसे ही बच्चा ढोलक पर ताल छेड़ता है, बाकी बच्चे भी तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाने लगते हैं। कुछ ही देर में पूरा क्लासरूम भक्ति के रंग में रंग जाता है। वीडियो की शुरुआत बच्चे के भगवान शिव के जयकारे से होती है। वह ‘ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव’ बोलता है। इसके बाद वह ढोलक पर शिव भक्ति की धुन बजाना शुरू कर देता है। ढोलक की आवाज सुनते ही आसपास बैठे बच्चे तालियों के साथ उसका साथ देने लगते हैं।

End of Feed