सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। यह वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें इंसानियत, हिम्मत और मदद की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसे देखकर हर कोई उस अनजान शख्स की तारीफ करने लगा जिसने बिना सोचे एक मां की मदद की।
छोटी बेटी ट्रेन में रह गई, मां प्लेटफॉर्म पर रोती रही Image Credit - (X/@SitamarhiJila)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मां की चीख सुन दौड़ पड़ा युवक
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुकती है। इसी दौरान एक मां अपनी बड़ी बेटी के साथ प्लेटफॉर्म पर उतर जाती है लेकिन जल्दबाजी और सामान संभालने की भागदौड़ में उसकी छोटी बेटी ट्रेन के अंदर ही रह जाती है। तभी ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है। जैसे ही मां को एहसास होता है कि उसकी छोटी बेटी अभी भी ट्रेन में है, वह घबरा जाती है। वह ट्रेन के साथ दौड़ते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। बड़ी बेटी भी डर जाती है और मां के साथ भागने लगती है।
युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना कर दी मदद
इसी बीच एक युवक बिना समय गंवाए मदद के लिए आगे आता है। वह चलती ट्रेन से उस बच्ची को लेकर नीचे उतरता है और उसे प्लेटफॉर्म पर अपनी मां के पास देकर वापस ट्रेन में चढ़ जाता है। धीरे-धीरे ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ लेती है और वह अनजान शख्स किसी देवदूत की तरह मदद करने के बाद आंखों से ओझल हो जाता है। आखिरकार मां अपनी बेटी को अपने गोद में ले लेती है। बेटी को सुरक्षित देखकर मां की आंखों में राहत और खुशी साफ दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो ने लाखों लोगों को कर दिया भावुक
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SitamarhiJila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोग उस युवक को असली हीरो बता रहे हैं। तो कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आज के समय में ऐसे निस्वार्थ लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इंसानियत अभी भी जिंदा है और यह वीडियो उसका ही सबसे बड़ा सबूत है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
