Shocking Video: रेस्टोरेंट में आया तूफान, अचानक हवा में उड़ने लगे सीलिंग पकड़कर खड़े लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 11:35 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक भयानक तूफान आता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट में अचानक तेज तूफान आ जाता है। इसके बाद कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। वहीं कई लोग रेस्टोरेंट की सीलिंग को उड़ने से बचाने के लिए उसे पकड़कर खड़े हो जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेस्टोरेंट में अचानक आया तूफान
  • सीलिंग पकड़कर खड़े थे लोग
  • देखते ही देखते अचानक लगे उड़ने

Viral Video: आजकल बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) की खबरें जोरों पर है। हर तरफ सिर्फ बिपरजॉय के बारे में ही बातें हो रही हैं। क्योंकि इस तूफान ने हजारों-लाखों की जिंदगी तबाह कर दी है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर सामने आया है। फिलहाल, यह वीडियो बिपरजॉय तूफान का नहीं लग रहा है। लेकिन यह वीडियो एक खतरनाक तूफान का है। इसकी तीव्रता बिपरजॉय तूफान से कम नहीं है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो रही है।

restaurent video

हवा में उड़े लोग (ट्विटर)

हवा में उड़ गए लोग

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग किसी रेस्टोरेंट में अपने परिवार के खाना खाने आए हुए थे। हालांकि, इस दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगती हैं। इसके बाद देखते ही देखते हवाएं गंभीर तूफान का रूप ले लेती हैं। जैसे ही हवा तेज चलने लगती है, खाना खाने आए लोग सीलिंग को पकड़कर खड़े हो जाते हैं। हालांकि, तूफान इतना खतरनाक होता है कि सीलिंग को अपने साथ उड़ा ले जाने लगता है। इस दौरान जो नजारा सामने आता है, वह बहुत ही भयावह है। देखें वीडियो-

End of Feed