वायरल न्यूज़

Dance Video: 'मोह-मोह के धागे..' गाने पर लड़की ने ट्रेन में किया कमाल का डांस, यूजर्स बोले- कोरियाग्राफर भी फेल हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 17, 2023, 12:35 PM IST

ट्रेन में डांस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप यकीनन पिछले सभी वीडियोज को भूल जाएंगे। इस वीडियो लड़की ने इतना शानदार डांस किया है, जिसे देखने के बाद आपकी नजरें उससे नहीं हटेगी।

Image

ट्रेन में लड़की का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में लड़की ने किया जबरदस्त डांस
  • 'मोह-मोह के धागे..' गाने पर कमाल का डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज कई सारे रील्स वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे रील्स होते हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद वह हमेशा के लिए जहन में बैठ जाता है। कुछ ऐसा ही ये भी वीडियो (Viral Video) है, जिसे देखने के बाद आपकी नजारें इस वीडियो से नहीं हटेगी। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक लड़की ट्रेन में धांसू डांस (Dance Video) करती नजर आ रही है। ऐसे में यूजर्स को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की ट्रेन में 'मोह-मोह के धागे..' गाने पर डांस कर रही है, जिसका डांस देखने के बाद आप भी उसकी तारीफों के पूल बांधने लगेंगे। जब आप वीडियो को पूरा देखेंगे तो आप देख पाएंगे कि लड़की ने कितना कम जगह में बेहतरीन कोरियाग्राफी के साथ जबरदस्त डांस (Dance Viral Video) किया है। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

ट्रेन में लड़की का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये डांस वीडियो तो कुछ ज्यादा ही प्यारा लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे भाई ट्रेन तो छोड़ दो। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '_theshreyasingh_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article